बोकारो/आसिफ
बोकारो जिला अंतर्गत जैनामोड़ प्रखंड के बांधडीह मध्य विद्यालय में हुई वज्रपात की घटना में 15 स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए बीजीएच ले जाया गया। जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। दोपहर को तेज चमक के साथ वज्रपात की घटना घटी। जिसके बाद कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच कर अपने बच्चों की खबर के लिए परेशान दिखे। सूचना मिलते ही झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी स्कूल पहुंचे। उन्होंने सभी को स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाकर एम्बुलेंस व निजी वाहन के द्वारा बीजीएच पहुंचवाया।

Advertisement
वही जानकारी मिलने पर बेरमो एसडीएम, डीडीसी, अचंल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी, सर्किल इंस्पेक्टर सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंच कर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया। स्कूल जरीडीह थाना के पीछे की बस्ती में है। वज्रपात के समय स्कूल खुला था। सभी बच्चे स्कूल में थे।
Advertisement






Users Today : 4
Total Users : 350545
Views Today : 4
Total views : 504266