विसुनपुरा(गढ़वा)। विशुनपुरा गांव के सखुवाहा टोला में हुई वज्रपात की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना रविवार शाम 5 बजे की है। मृतक गणेश शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र संजय शर्मा है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय गाय चराने गया था। इसी दौरान
अचानक आयी बारिश और चमक के कारण वह रामचन्द्र भंडारी के भंडार में जाकर छुप गया। इसी दौरान भंडार पर वज्रपात हो गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
इधर घटना की खबर सुनकर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Advertisement








Users Today : 19
Total Users : 350789
Views Today : 21
Total views : 504585