श्री बंशीधर नगर। ट्रॉमा सेंटर में एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से एनेमिया मुक्त भारत के क्षेत्रीय समन्वयक असित कुमार मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने एनीमिया को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों से चर्चा किया। कहा की एनीमिया को लेकर सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सजग रहने की जरूरत है। इसके लिए अभियान। चलाया जा रहा है। जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। महिलाओं को खान-पान के बारे में भी जानकारी देनी होगी। आयरन की कमी शरीर से दूर करने के लिए किशोरियों को भी जागरूक करने का काम करे। इस दौरान एचएमआईएस का भी समीक्षा हुआ। बैठक में प्रखंड लेखा प्रबंधक करुणा कुमारी, संजय कुमार यादव, डाटा मैनेजर अनुरंजन कुमार पांडेय, विपेश राज तमांग, सुभाष पासवान, कल्पना कुमारी सिन्हा, रेशम कुमारी, सरिता सिन्हा, विम्पी कुमारी, दिलीप कुमार, रियाज अहमद, सुनीता कुमारी, अमित एक्का सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 7
Total Users : 352404
Views Today : 8
Total views : 506594