विशुनपुरा(गढ़वा)/ राजु सिंह
श्री विष्णु मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच पदों का बंटवारा किया गया। साथ ही विजया दशमी के दौरान हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
आयोजित कार्यक्रम का मूल उद्देश्य पदों का नवीनीकरण किया जाना था। इस दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य रविन्द्र कुमार मिश्र, धर्म प्रचारक राधे श्याम पाण्डेय उर्फ श्यामा बाबा ने हिन्दू संगठन के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोई भी कार्यक्रम शांति व भक्ति भाव से किया जाएगा।
साथ ही संगठन विस्तार पर प्रकाश डालते हुए पिछले साल की गठन पर सहमति जताई। कुछ पदो पर बदलाव भी सर्व सम्मति से किया गया। उस दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित रवींद्र कुमार मिश्र, धर्म प्रचारक राधेश्याम श्याम पाण्डेय उर्फ श्यामा बाबा, दूर्गा वाहिनी संयोजक श्रीमती पुर्णिमा देवी, प्रवक्ता उदय भंडारी, सत्संग प्रमुख अभिषेक पाण्डेय, प्रखंड पालक रामजन्म साह, मंत्री श्री कृष्णा विश्वकर्मा, सह मंत्री अशोक मेहता
सहित सदस्य पदों पर नवीनीकरण किया गया।
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 351284
Views Today : 24
Total views : 505223