भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत कैलन पंचायत की मुखिया सुकनी देवी ने भाई बहन की पवित्र त्योहार रक्षा बंधन का त्योहार पेड़ो को राखी बांध कर मनाई। उन्होंने बताया कि आज के इस दौर में जहा तरह तरह की बीमारियो का सामना करना पढ़ रहा है, वही हम सबों को भीषण अकाल का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी समस्यायों का प्रमुख कारण हमारे पर्यावरणीय पेड़ पौधे की कमी और प्रकृति का असंतुलित होना है। लोग लगातार पेड़ पौधे की कटाई कर रहे है, जिससे प्रकृति का संतुलन क्षय हो रहा है।उन्होंने आगे कहा की प्रकृति का संबंध सीधा हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है, इसलिए हम सभी किसी भी परिस्थिति में वनों को नुकसान नहीं पहुंचाए। पेड़ो से हमे ऑक्सीजन मिलता है, जिससे हमे जीवन मिलती है। हम सभी पेड़ पौधे के साथ साथ पूरे वनों को सुरक्षित रखने का प्रयास करे। इस मौके पर पहुंचे अन्य व्यक्तियों ने भी अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर वन पदाधिकारी सहित समाज सेवी रामप्रताप यादव, सूर्यनाथ यादव, नगीना यादव, बिनोद भुइयां, मुखलाल यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 10
Total Users : 351006
Views Today : 10
Total views : 504860