धुरकी(गढ़वा)/कृष्णा कुमार

धुरकी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर, थाना कार्यालय सहित अन्य संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस देशभक्ती और राष्ट्र के प्रति सद्भावना के साथ संपन्न हुआ। वहीं झंडा फहराने से पुर्व प्रखंड मुख्यालय मे विभिन्न स्कुल के छात्र-छात्राओ के द्वारा सुबह में प्रभातफेरी निकाली गयी। जिसमे सभी छात्र-छात्राओ ने देशभक्ति नारेबाजी के साथ सभी स्वतंत्रता सेनानी और महापुरुषों का नाम लेकर उन्हें याद करते हुए नारा लगाया। इस दौरान पुर्व निर्धारित समयानुसार सबसे पहले ध्वजारोहण कार्यक्रम मे प्रखंड कार्यालय मे बीडीओ अरूण कुमार सिंह की उपस्थिती मे प्रमुख शांती देवी ने झंडा फहराया। वहीं इसके बाद थाना कार्यालय मे थाना प्रभारी सदानंद कुमार, सीएचसी मे चिकित्सा अधिकारी डॉ गौतम कुमार ने झंडा फहराने के बाद तिरंगे को सलामी दिया। वन कार्यालय मे फाॅरेस्टर प्रमोद कुमार यादव, सदर पंचायत सचिवालय मे मुखिया महबूब अंसारी, हाजी नइमुल हक डीग्री कालेज मे संस्थापक हाजी नइमुल हक अंसारी, 10+2 उच्च विद्यालय मे प्रधानाचार्य दिनेश पाठक ने झंडा फहराया। इस दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बीससुत्री अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी, जेएमएम नेता इसराइल खान, श्यामकिशोर विश्वकर्मा, पुर्व मुखिया लक्षमण यादव, पुर्व जिप सदस्य जानकी सिंह, पुर्व प्रमुख विनोद कोरवा, विधायक प्रतिनिधी अखिलेश यादव के अलावे बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 6
Total Users : 350861
Views Today : 6
Total views : 504669