रमना (गढ़वा)/ राहुल कुमार

प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के सरकारी-गैरसरकारी संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोतोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर मे बीडीओ ललित प्रसाद सिंह, सीओ सतीश कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी सुधांशु कुमार के उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने झंडोतोलन किया।
जबकि थाना परिसर में थाना प्रभारी सुधांशु कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुचित्रा कुमारी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में कार्यालय सहायक आलोक कुमार, मड़वनिया पंचायत सचिवालय मे स्वीटी वर्मा, सिलीदाग अनीता देवी, रमना दुलारी देवी, भागोडीह रीता देवी ने झंडोतोलन किया। जबकि जेएमएम कार्यालय मे नागेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा कार्यालय मे बलजीत सोनी ने तिरंगा फहराया।
इसके अलावे बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। साथ ही कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के द्वारा आकर्षक झाकी निकाली गई।
Advertisement









Users Today : 1
Total Users : 352051
Views Today : 1
Total views : 506178