धुरकी(गढ़वा)/ कृष्णा कुमार
धुरकी प्रखंड के खाला के लोगो ने पीडीएस डीलर बदले जाने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने एमओ और बीडीओ से पुराने डीलर से ही राशन दिलवाने की मांग भी की है। ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग 3 साल से डीलर मैरून बीबी से राशन व किरोसिन का उठाव करते है। कभी कोई दिक्कत नही हुई। हमेशा समय से राशन दिया जाता था। लेकिन अब वहां से हटाकर दूसरे डीलर के पास अटैच कर दिया गया है। जिससे हमलोगों को परेशानी है। ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग करते हुए कहा कि पुराने डीलर से हमलोगों को राशन दिलवाया जाए। नही तो हमलोग राशन उठाव नही करेंगे। मांग करने वालो में खाला पंचायत के बीटीसी प्रतिनिधि रामभरोसा राम, जबारक अंसारी, रोज मोहम्मद अंसारी, हकीम अंसारी, वजहल बीबी, याकूब अंसारी, अफजाल अंसारी, हाफिज अंसारी, निशा बेबी, गुलबहार अंसारी, मुमताज अंसारी, मुबारक अंसारी, कलमुद्दीन अंसारी, मंजूर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, अफजाल अंसारी सहित कई ग्रामीणों का नाम शामिल है।
Advertisement








Users Today : 15
Total Users : 350814
Views Today : 16
Total views : 504613