बिशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
प्रखंड क्षेत्र के अमहर खास के मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह चंडीगढ़ में आयोजित पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे। शनिवार को बीडीओ हीरक मन्ना केरकट्टा व सीओ सतीश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से ललिल नरायन सिंह उर्फ ददन सिंह को बुके देकर चंडीगढ़ पंजाब के लिए रवाना किया। ददन सिंह पलामू प्रमंडल से एक मात्र मुखिया है जो इस कार्यशाला में शामिल होंगे।
पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एलसीडीजीएस से संबंधित कार्यशाला 22 से 23 अगस्त तक चंडीगढ़ में आयोजित की जा रहा है।
इस कार्यशाला में झारखंड प्रदेश के 6 मुखिया भाग ले रहे हैं। जिसमें पलामू प्रमंडल से एकमात्र गढ़वा जिला के बिशुनपुरा प्रखंड के अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह का भी चयन पंचायती राज विभाग द्वारा किया गया है।
बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा ने रवाना करते समय कहा कि कार्यशाला में आप क्षेत्र की समस्याओं से उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराएंगे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, बलराम पासवान, एनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, भीम सिंह हसमत अली, सुनील बैठा सहित कई लोगो ने मुखिया ददन सिंह को पलामू प्रमंडल से प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दिया।
Advertisement







Users Today : 0
Total Users : 350822
Views Today :
Total views : 504621