नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किल बढ़ गयी है। चुनाव आयोग ने हेमन्त सोरेन को लेकर राज्यपाल को अपनी राय भेज दी है। सीलबंद लिफाफे में अपनी राय चुनाव आयोग ने भेजी है। लाभ के पद पर होने का आरोप सीएम हेमन्त सोरेन पर था। विधानसभा की सदस्यता रद्द होने की संभावना बढ़ गयी है। राज्यपाल इस राय के आधार पर कभी भी फैसला ले सकते है।
चुनाव आयोग के इस कदम के बाद प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आने की संभावना बढ़ गयी है। भाजपा पहले ही इसे लेकर हमलावर है। सांसद निशिकांत दुबे लगातार ट्वीट करके हेमन्त सरकार के खिलाफ हमलावर है। अब आम जनता और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग राज्यपाल के निर्णय का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कयास लगाए जा रहे है कि हेमंत सोरेन की पत्नी नए मुख्यमंत्री हो सकती है।
Advertisement








Users Today : 21
Total Users : 350987
Views Today : 27
Total views : 504840