श्री बंशीधरनगर: नगर उंटारी रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस की की तत्परता के कारण एक महिला की जान बच गयी। स्थानीय पुलिस को किसी ने सूचित किया कि एक महिला तनावग्रस्त है और रेलवे ट्रैक के आस पास घूम रही है। जिसके बाद तत्काल एएसआई नीतीश कुमार दल बल के साथ रेलवे ट्रैक पहुंचे। जहां महिला ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने उसे रेलवे ट्रैक से हटाया। महिला ने बताया कि वो आत्महत्या करना चाहती है। उसने नाम अंजली कुमारी बताया। उसने बताया कि वह रायपुर की रहने वाली है। उसके पैर में चोट था। वह ठीक से चलने नही पा रही थी। साथ ही वह कई दिनों से खाना भी नही खाई थी। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी नीतीश कुमार ने मानवता का मिसाल पेश करते हुए उसे खाना खिलाते हुए ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान वह ठीक से बात नही करने पा रही थी। उसने बताया कि उसके बच्चे को किसी ने छीन लिया है। वह दिल्ली से यहां कैसे आयी नही मालम है। साथ ही वह ठीक से अपने परिजनों के बारे में भी नही बता पा रही थी।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 350886
Views Today : 33
Total views : 504714