बुधवार को खजराना गणेश और रणजीत हनुमान के दर्शन: भक्त के जन्मदिन पर सजा गजानन का दरबार, गुलाबी वस्त्र में नजर आए रणजीत हनुमान

Hindi NewsLocalMpIndoreGajanan’s Court Decorated On The Birthday Of The Devotee, Ranjeet Hanuman Seen In Pink Clothes

Advertisement

इंदौर2 घंटे पहले

Advertisement

आज के दर्शन

Advertisement

इंदौर के खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में शामिल है। इन मंदिरों की ख्याति प्रदेश के साथ ही देशभर में फैली है। रोजाना सैकड़ों भक्त भगवान के दर्शन करने मंदिरों में आते है। अलसुबह से यह सिलसिला शुरू हो जाता है। बुधवार को खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश का भव्य और आकर्षक श्रृंगार किया। भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर भगवान को शुद्ध घी और सिंदूर लगाया। भगवान को नए वस्त्र पहनाए। गजानन के साथ-साथ रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी श्रृंगार किया। भगवान को विभिन्न फूलों से बनी माला अर्पित की। भगवान को ध्रुवा की माला भी पहनाई गई। विधि-विधान के साथ भगवान का पूजन अर्चना कर भगवान की आरती की गई। भगवान को चांदी के पात्र में भोग लगाया गया। पं. अशोक भट्ट ने बताया भगवान का श्रृंगार भक्तों द्वारा करवाया जाता है। आज किसी भक्त का जन्मदिन होने से मंदिर में भव्य सजावट उनके द्वारा करवाई गई। भगवान के गर्भगृह में भी गुब्बारों से सजावट भी की गई। कई भक्त अपने जन्मदिन पर मंदिर में भगवान का श्रृंगार करवाते है। भगवान को लड्‌डुओं का भोग अर्पित किया गया।

Advertisement

रणजीत हनुमान का हुआ सुंदर श्रृंगार

Advertisement

रणजीत हनुमान का हुआ सुंदर श्रृंगार

Advertisement

इधर, रणजीत हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान का भव्य और सुंदर श्रृंगार किया। बुधवार को भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाया गया। रणजीत बाबा को गुलाबी रंग के नए वस्त्र पहनाए गए। आकड़े के पत्तों पर चंदन से सीता-राम लिखकर पत्तों की माला भगवान को अर्पित की गई। भगवान को गुलाब, गेंदा और सफेद फूलों से बनी माला पहनाई। भगवान के सिंहासन के आसपास भी फूलों की पंखुड़ियों और फूलों से आकर्षक सजावट की गई। मंदिर के पुजारी पंडित दीपेश व्यास के मुताबिक भगवान का नित्य नियम से पूजन किया और भगवान की आरती कर उन्हें मिठाई का भोग लगाया। अलसुबह से ही भक्त भगवान के दर्शन करने मंदिर में आना शुरू हो जाते है।

Advertisement

खबरें और भी हैं…

Advertisement
Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!