रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मडवानियां के पूर्व वार्ड सदस्य गीता देवी के पति संजय भुइयां का निधन चेन्नई में हो गया। रविवार की दोपहर संजय का पार्थीव शरीर घर पहुंचा। शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय के निधन से ग्राम में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के चेन्नई में बीते शुक्रवार को देर मिर्गी का दौरा हुआ जिससे उनकी मौत हो गयी। संजय अपने पीछे पत्नी समेत दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए।
Advertisement






Users Today : 0
Total Users : 350566
Views Today :
Total views : 504291