भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रेस की गाड़ी पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार सुबह 4:45 की है। फायरिंग गढ़वा थाना क्षेत्र के एनएच-75 पर लगमा के समीप किया गया है। उक्त पिकअप प्रेस गाड़ी समाचार पत्र लेकर गढ़वा से भवनाथपुर जा रहा था। फायरिंग के दौरान गेट से गोली छिटक गया। जिससे चालक की जान बाल-बाल बच गई है।

Advertisement
चालक तबरेज ने भवनाथपुर पहुंचने के बाद मीडिया वालों को यह जानकारी दी है। उसने बताया कि वह गढ़वा से अखबार लेकर प्रतिदिन की तरह आज भी 4:45 बजे लगमा के पास पहुंचा, तो एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उस पर फायरिंग किया। मगर वह फायरिंग से बचते हुए भाग निकला। फायरिंग से लगी गोली का निशान अपने वाहन पर दिखाते हुए कहा कि अभी तक उसने पुलिस को सूचना नहीं दी है। लिहाजा अभी तक इस मामले की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हो पाई है।

Advertisement
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 351284
Views Today : 25
Total views : 505224