श्री बंशीधर नगर। नगर उंटारी थाना क्षेत्र के पूर्णनागर में बीती रात चोरों ने एक घर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में 50 हजार रुपये नगद, 1 लाख रुपये के जेवरात के अलावे कपड़ा, बर्तन भी चुरा लिए गए है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए घर मालिक पुनीत कुमार मोदनवाल ने बताया कि बीती रात वे अपने परिवार के साथ पूर्णनागर में ही अपने मामा के घर थे। मंगलवार की सुबह घर आये तो देखा कि घर के बाहर ग्रिल और दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो घर मे रखे पैसे और अन्य सामान गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर मे लगे 3 ताले और गोदरेज अलमीरा का लॉक तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि एक अलमीरा में 50 हजार रुपये नगद, और जेवरात था। जो गायब था। वही अलमीरा में रखा साड़ी सहित अन्य कपड़े भी गायब थे। गोदरेज में रखे अन्य सामान रूम में ही फेंका हुआ था। दूसरे रूम में रखे बड़े बक्से का भी ताला तोड़कर उसमें रखे बर्तन भी चोरी कर ली गयी थी। वही चोरों ने किचन में रखे सामान को भी फेंक दिया था। चोरों द्वारा ताला तोड़ने के लिए लाया गया रॉड और टूटा ताला घर मे ही फेंका गया तब। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घर पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे है।
Advertisement







Users Today : 39
Total Users : 351898
Views Today : 49
Total views : 505995