धुरकी(गढ़वा)/ कृष्णा कुमार
कदवा में नवयुवक क्लब द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा के बाद कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई। इस दौरान सैकड़ो को संख्या में सर पर कलश लेकर महिलाओं ने माता की जयघोष किया। जयकारे से आस -पास का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश स्थापना के साथ नवरात्र के सभी दिनों में माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होगी। वही कदवा में कलश स्थापना के बाद कमिटी के लोग दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। पूजा पंडाल को आकर्षक तरीक़े से सजाया जा रहा है। कलश यात्रा में क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सचिव नरेश राम, कोषाध्यक्ष अवधेश भुइयां, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, रक्सी पंचायत मुखिया अंजू देवी, भोला यादव, उमेश विश्वकर्मा, अमरेश यादव, अखिलेश विश्वकर्मा, उपेंद्र यादव, संतोष कुमार गुप्ता, बसंत कुमार रजक अनुज गुप्ता, विपिन यादव, सीमा देवी, शारदा देवी, सरिता देवी, कलिंदा देवी, ईश्वर यादव, अनिल यादव, आनंद यादव के अलावे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
Advertisement








Users Today : 5
Total Users : 351267
Views Today : 5
Total views : 505204