विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
सड़क दुर्घटना में घायल विसुनपुरा प्रखंड के पातो गांव निवासी रंजन कोरवा की मौत हो गयी।
रविवार को भवनाथपुर के टाऊनशिप रोड में हुए बाइक दुर्घटना में रंजन गंभीर रूप से घायल हो गया था। रंजन के अलावे मंतेश मुंडा और विशुनपुरा के पातो निवासी जितेन्द्र बैठा भी उक्त दुर्घटना में घायल हो गए थे। घायलावस्था में तीनों को इलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी लाया गया था। जहाँ से रंजन को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वही सदर अस्पताल में हालात बिगड़ते देख उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। रिम्स जाने के दौरान रंजन की मौत रांची में हो गयी। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र बैठा का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। उसका भी हालत कुछ ठीक नहीं है। रंजन कोरवा का शव मंगलवार को गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया गया। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक का अंतिम संस्कार कठघरवा नाला में कर दिया गया।
Advertisement






Users Today : 11
Total Users : 350883
Views Today : 30
Total views : 504711