श्री बंशीधर नगर: नवरात्रि में गढ़वा जिले के आमजनों और किसानों को नाथ इंटरप्राइजेज द्वारा तोहफा दिया गया है। नाथ इंटरप्राइजेज द्वारा शहर के मर्चवार में आटा फैक्ट्री लगाया गया है। जिससे आमलोगों को किफायती कीमतों पर शुद्ध आटा मिल सकता है। वही किसान अपने गेंहू को सीधे देकर पिसाई शुल्क जमा कर आटा ले सकते हैं।
इस संबंध में नाथ इंटरप्राइजेज के प्रो कुमार प्रणय उर्फ राजा सिंह ने बताया कि आटा फैक्ट्री नही रहने के कारण लोगो को शुद्ध और किफायती दामो पर आटा नही मिल पाता था। साथ ही किसानों को कम दामो पर गेंहू बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता था। जिसे देखते हुए फैक्ट्री लगाया गया है। नाथ भोग शुद्ध चक्की आटा शुद्ध और बिना किसी मिलावट प्राकृतिक तरीके से तैयार किया जाएगा। जिससे लोगो को बीमारियों से भी बचाव होगा। साथ ही अन्य कम्पनियों के आटे से किफायती कीमत पर बाजार में उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि दशहरा के बाद सेवा उपलब्ध हो जाएगा। राजा सिंह ने बताया कि वितरक और सप्लायर को दीवाली तक आकर्षक ऑफर उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement









Users Today : 5
Total Users : 351045
Views Today : 5
Total views : 504927