धुरकी(गढ़वा)/बेलाल खान
धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सदर पंचायत सचिवालय मे मुखिया महबूब अंसारी ने गरीब-असहाय व वृद्ध लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया। इस दौरान 182 लोगो को कंबल प्रदान किया गया। कंबल वितरण कर रहे मुखिया ने बताया की सरकार द्वारा निशुल्क रूप से समाजिक सुरक्षा विभाग से 182 कंबल का आवंटन प्राप्त किया गया था। उन्होने बताया की उक्त कंबल को अपने पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों के द्वारा सबसे गरीब असहाय वृद्ध व्यक्ति को नियमानुसार एससी-एसटी, पिछड़ी जाती की श्रेणी के अनुसार वितरण किया गया है। मुखिया ने बताया की प्रखंड कार्यालय से प्राप्त कंबलो के वितरण करने से पुर्व सभी वार्ड सदस्यो के माध्यम से गरीब असहाय वृद्ध लोगो की सुची बनाकर वितरण किया गया है। मुखिया ने कहा की सरकार गरीबो के बीच ठंड का मौसम शुरू होते ही सरकारी कंबल पंचायतो मे उपलब्ध करा दिया है। उन्होने यह भी बताया की सरकार को गरीब वृद्ध असहाय सबकी चिंता है। इसलिए ठंड शुरू होते ही कंबल वितरण किया जा रहा है। वहीं पंचायत सेवक छवि सिंह, वार्ड सदस्य नंदकिशोर यादव, कलाम अंसारी ने कहा गरीबो के बीच कंबल वितरण करना पुण्य का काम होता है। इस दौरान कंबल प्राप्त करने वाले सभी वृद्ध महिला पुरूष भी काफी प्रसन्न थे। इस दौरान हाजी अशरफ अली, दस्तगीर अंसारी, अलीरौशन अंसारी, मुन्ना अंसारी, बेलाल अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, नुमान अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 1
Total Users : 350899
Views Today : 1
Total views : 504728