भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
भाजपा मण्डल कमिटी की बैठक सोना किशोर यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित होने वाले हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम 11 नवंबर को भाजपा मंडल इकाई के तत्वधान प्रखंड मुख्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने पार्टी कार्यसमिति व सभी मंच-मोर्चा की बैठक कर पंचायतों में प्रभारी नियुक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण पूरे राज्य में व्याप्त भय, भ्रस्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति, हत्या, अनाचार, बालू पत्थर की लूट और झूठ के विरोध में हम सभी कार्यकर्ता गाँवों में प्रवास करेंगे, और सरकार के गलत मंसा से अवाम को अवगत कराएंगे। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम की सफलता व आमजनों की भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु पंचायतवार प्रभारी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बनसानी पंचायत के लिए सुनील सिंह, निरंजन पाठक राजेश्वर पासवान, मकरी के लिए ब्रजेश चौबे, धनन्जय साह, सुनील पासवान, भवनाथपुर के लिए भानु गुप्ता, राजेश सिंह, दिलीप पासवान, चपरी के लिए अरुण गुप्ता, संजीव बैठा, शशिशेखर सिंह, पंडरिया के लिए इंद्रदेव यादव, सुरेंद्र राम, रमेश साह, अवधेश पाल, अरसली उतरी के लिए विपिन चौबे, मनोज बैठा, आत्मानंद विश्वकर्मा, अरसली दक्षिणी के लिए शैलेश चौबे, लालबिहारी यादव, विजय बियार, सिंदुरिया के लिए कुमारी संगीता गुप्ता, सरिता विश्वकर्मा, नागेंद्र चौधरी, प्रदीप साह, कैलान के लिए उमेश बियार, श्यामबिहारी यादव, सुरेश साह, भोला यादव को प्रवासी कार्यकर्ता और सहयोगी को प्रभार दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नियुक्त लोग अपने-अपने जिम्मेवारियों के साथ अपने कार्यक्षेत्रों में निकल गए हैं। वही वाहन प्रमुख सुनील सिंह और लालमोहन यादव, प्रचार प्रमुख मनोज सिंह और भानु गुप्ता को जिम्मेवारी दी गई है। मौके पर उमेन्द्र यादव, विनय चौबे, अनिल चौबे, चंद्रदेव रावत, सूर्यदेव रावत, दयानंद सोनी, वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement






Users Today : 2
Total Users : 350900
Views Today : 2
Total views : 504729