सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
प्रखंड मुख्यालय स्थित सगमा पंचायत सचिवालय परिसर में बुधवार को कंबल वितरण किया गया। इस दौरान 151 जरूरतमन्दों को कंबल दिया गया। कंबल वितरण सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष रेयाज अंसारी, उपाध्यक्ष देवचंद्र यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, मुखिया तेज लाल भुईया ने संयुक्त रुप से किया।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने कहा कि इन दिनों ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे में गरीबों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ठंड को देखते हुए विभागीय स्तर पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। मुखिया तेज लाल भुईया ने बताया प्रखंड कार्यालय से 151 कंबल जरूरतमंदों के बीच के वितरण के लिए प्राप्त हुआ था। वार्ड सदस्यों के माध्यम से सूची बनवा कर जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया। मौके पर उपमुखिया मंगलेश यादव, रामेश्वर कुशवाहा, गोरख तुरिया, महेंद्र तुरिया सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 22
Total Users : 351284
Views Today : 24
Total views : 505223