रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना थाना क्षेत्र के कविसा में एनएच-75 पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमे सवार 3 लोग घायल हो गए। घटना बुधवार रात की है। उक्त बस धुरकी से रांची जा रही थी। घायलों में धुरकी के अंबाखोरया निवासी 45 वर्षीय शंकर दयाल सिंह,62 वर्षीय शमरथ सिंह व 35 वर्षीय निरंजन बेक का नाम शामिल है। सभी घायलों को सह यात्रियों ने इलाज के लिए रमना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया। जहां सभी घायलो के उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के संबंध मे बताया जा रहा है कि तकनीकि खराबी के कारण चालक का नियंत्रण बस से छुटते ही बस पेड़ से टकराकर रुक गई।
Advertisement







Users Today : 14
Total Users : 352397
Views Today : 17
Total views : 506586