विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह

विशुनपुरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के मैदान खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
प्रतियोगिता में 100/200/400 मीटर की दौड़, कब्बडी, उच्ची दौड़, लम्बी कूद, रिले दौड़, गोला फेक प्रतियोगिता सहित दर्जनों खेलो का आयोजन किया गया। जिसमे राजकीय मध्य विद्यालय विशुनपुरा, अमहर, पिपरी, पतिहारी, सरांग, जतपुरा, चितरी, सारो सहित सभी मध्य विद्यालय व हाईस्कूल विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।

वहीं खेलो झारखंड प्रतियोगिता को सफल बनाने में मैच रेफरी शिक्षक रमेश कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार सिंह ने सहयोग किया। सुसज्जित तरीके से मंच का संचालन ओढ़ेया विद्यालय के शिक्षक अजय यादव द्वारा किया गया।

मौके पर बीपीएम सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को जिला व राज्य स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित करना है। अच्छे खिलाड़ियों का चयन प्रखंड स्तर से किया जाएगा। इन्हें जिला स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। जिले में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी यहां के खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं को विकास से जोड़ता है। लेकिन खेल के साथ-साथ स्वच्छता भी जरूरी है।
मौके पर प्रमुख दीपा कुमारी, मुखिया ललित नारायण सिंह, बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी, बैंक मैनेजर अचल कुमार दुबे, सीआरपी महेंद्र गुप्ता, बीआरपी अनिल विश्वकर्मा, उपेंद्र कुशुवहा, प्रवीण यादव, रमेश ठाकुर, अजित पांडेय, प्रवीण पांडेय, अजय यादव, अरविंद प्रताप देव, प्रमोद गुप्ता, नवनीत तिवारी, प्रदीप राम सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 9
Total Users : 351271
Views Today : 9
Total views : 505208