धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
कौन कहता है आसमां में सुराग नही होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारो, उक्त पंक्ति सटीक बैठती है प्रखंड क्षेत्र के गनियारी कला निवासी अब्दुल जब्बार अंसारी के पुत्र मजहर हुसैन पर। झारखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा में 155 रैंक लाकर मजहर ने अपने घर-परिवार के अलावे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर इन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग रांची के पत्रांक 3940 दिनांक 10/11/ 2022 के द्वारा पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री के हाथों मिली है। इससे पूर्व भी ये पथ निर्माण विभाग लातेहार में कनीय अभियंता के पद पर पदस्थापित थे। सुदूरवर्ती गांव गनियरिकला में जन्मे मजहर हुसैन तमाम बाधाओं को अपने संघर्ष के बदौलत पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। मजहर ने बताया कि गांव में उच्च विद्यालय नहीं होने की वजह से हमारी प्रारंभिक शिक्षा गढ़वा के रामा साहू उच्च विद्यालय से हुई है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि हमें विपरीत परिस्थिति में मेरे माता-पिता हमें पढ़ाने लिखाने में काफी सहयोग किए हैं। जिसके फलस्वरूप आज हमें यह मुकाम हासिल हुआ है। जिसे हम कभी भूल नहीं सकते। मजहर हुसैन की सफलता पर सुदूरवर्ती
गांव गनियारी कला सहित प्रखंड वासी के लोगों में काफी उत्साह है। उल्लेखनीय है कि प्रखंड क्षेत्र के पहले व्यक्ति है जिसने इतनी बड़ी सफलता अर्जित किया है।
Advertisement






Users Today : 29
Total Users : 351358
Views Today : 31
Total views : 505309