भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
प्रधान डाक घर के पोस्टमास्टर पर कार्य मे टाल मटोल का आरोप लगाते हुए चपरी पंचायत के मुखिया शैलेश चौबे ने जमकर फटकार लगाई। मुखिया ने कहा कि पोस्टमास्टर द्वारा हरसमय टाल मटोल किया जाता है। जिससे वे आजिज आ चुके हैं। मुखिया ने पोस्टमास्टर से कहा कि जब आप एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह टालमटोल कर रहे है तो आम जनता के साथ क्या करते होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। एक दिन के काम को एक सप्ताह बीतने के बाद भी कार्य नही होना, आपकी मनमानी है। ऐसा नही चलेगा। मुखिया ने इनके विरुद्ध उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। घटना के बारे में शैलेश चौबे ने बताया कि मेरे पिताजी के देहांत के बाद डाक घर के खाते में कुछ पैसा था। जिसे आवश्यक कार्य हेतु निकासी करने के लिए पहचानी कराकर पिछले शनिवार को दिया था। लेकिन एक सप्ताह बीतने के बाद भी जब आज मै डाकघर में पूछ ताछ किया और इनके द्वारा कुछ दिन और समय मांगा जा रहा है। जबकि इनके कार्य प्रणाली पूर्व में भी ढीला रहा है। ऐसा कुछ लाभुकों से भी पूछ ताछ से पता चला है। इस बावत पोस्टमास्टर ने भी अपनी गलती स्वीकारते हुए अगले सप्ताह में कार्य करने के बारे में बताया। कहा कि जिन लोंगो ने पहचानी किया था, वे अपना आधार व पैन कार्ड नही जमा किये है। जिससे कार्य मे देर हुआ है।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645