बिग ब्रेकिंग: अमहर खास में बम विस्फोट से उड़ाया घर, क्षेत्र में दशहत का माहौल

विसुनपुरा(गढ़वा)/राजू सिंह
प्रखंड क्षेत्र के अमहर खास पंचायत अंतर्गत कोइरी टोला निवासी बनारसी मेहता का घर अज्ञात लोगों ने बम से उड़ा दिया है। घटना बीती रात लगभग 1 बजे की है। घटना से क्षेत्र में दशहत का माहौल है। बम विस्फोट की आवाज़ इतनी तेज थी कि, दो किलोमीटर दूरी तक इसकी आवाज़ सुनाई दी। बम विस्फोट की घटना में बनारसी मेहता के घर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया ललित नारायण सिंह पीड़ित परिवार के घर गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दिया। थाना प्रभारी बुधराम समद पीड़ित के घर जाकर तहकीकात शुरू कर दी है। घटना घर से 150 मीटर की दूरी से अंजाम दिया गया है। घर से लगभग 150 मीटर की दूरी तक एक बिजली का तार पाया गया है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि इसी तार के जरिये विस्फोट को अंजाम दिया गया है। बनारसी मेहता के भाई बलिराम मेहता ने बताया कि विस्फोट की आवाज़ सुनकर हमलोग पूरी तरह से सहम गए। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग बनारसी मेहता के घर पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे है। वही इस घटना से परिजनों के अलावे आस-पास के लोगो मे भी दशहत देखा जा रहा है।

Advertisement

वही घटना के बाद एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी लेते हुए घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!