भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
डीएवी स्कूल में क्रिया कलाप के तहत चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं के प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं ने अपने अपने चित्र को प्रदर्शित किया। इसके बाद निर्णायक दल के सदस्य ओपी सिंह, शौकत अली, संतोष गुप्ता, आरके दुबे व जेएस तिवारी द्वारा सभी चित्रों का अवलोकन किया गया। चित्र कला प्रदर्शनी में वंदना कुमारी कक्षा सप्तम ने प्रथम स्थान, प्रियांशी कक्षा ग्यारवीं ने द्वितीय स्थान और अनन्या कुमारी कक्षा नवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement
प्राचार्य आरके सिन्हा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हमारा परम लक्ष्य है, जिसके लिए बच्चों में छुपी प्रतिभा को पहचान कर उसे सही दिशा दी जाती है। प्रतियोगिता का आयोजन क्रिया कलाप के इंचार्ज संजय राय भट्ट व एके सिंह के निर्देशन में संपन्न किया गया। मौके पर शिक्षक जेके जैना, सूरज सिंह, शौकत अली, , बीबी शाहू, एके वर्मा, पीके वर्मा, प्रवीण पांडेय, अजीत कुमार, सुमंत दुबे, ब्रजेंद्र कुमार , विजय शंकर दुबे सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 26
Total Users : 352379
Views Today : 36
Total views : 506565