श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
अनुमंडल मुख्यालय स्थित टीडीएम कॉलेज मैदान में दो दिन से चल रहे मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में कुंबा ने बिलासपुर को 3-0 से हराकर कप पर कब्जा कर लिया है।
कुंबा के खिलाड़ी सह कप्तान आकाश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए सभी तीनो गोल किया।
बेहतर प्रदर्शन के लिए आकाश को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।
वहीं मैच प्रभारी कमांडो शर्मा ने बताया की विजेता टीम अगले चक्र में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करने गढ़वा जायेगी।
फाइनल के मौके पर मौजूद बीस सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता शैलेश चौबे, झामुमो नेत्री किरण देवी, प्रमुख प्रतिनिधि सह पूर्व प्रमुख रविन्द्र पासवान, उप मुखिया गणेश प्रताप देव ने फाइनल के विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया।
उक्त मौके पर शैलेश चौबे, किरण देवी, गणेश प्रताप देव, रविन्द्र पासवान, मनोज डॉन, ओम प्रकाश चौबे, कमांडो शर्मा, अमन देव, विकाश पाल, शिवव्रत, दिलीप पाल, संजीव, मनीष, गोलू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 13
Total Users : 351627
Views Today : 16
Total views : 505641