रमना (गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा व वन कर्मियों ने शुक्रवार को रमना वन क्षेत्र के सोनेहारा गांव में अवैध रूप से संचालित आरा मशीन से भारी मात्रा में चिराई की गई लकड़ी के साथ लकड़ी के बोटा बरामद किया है। बरामद सभी लकड़ी को रमना वन क्षेत्र परिसर मे सुरक्षित रखा गया है।
वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा ने बताया कि सोनेहारा पीएफ के सटे गांव मे अवैध रूप से आरा मशीन लगाकर लकड़ी चिराई किए जाने की जानकारी मिल रही थी। इस मामले में वन प्रमंडल पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद रमना, गढ़वा और श्री बंशीधर नगर वनक्षेत्र के सभी वन कर्मियों की संयुक्त टीम बनाकर शुक्रवार को सोनेहारा गांव में छापेमारी कर आरा मिल सहित तीन पीकअप वैन और एक ट्रैक्टर पर इमारती लकड़ी, चिरान और बोटा जब्त कर वन क्षेत्र परिसर रमना लाया गया है। जिसकी अनुमानित मूल्य एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। आकलन किया जा रहा है। छापेमारी की भनक मिलते ही आरा मिल संचालक और उसके सहयोगी भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया की सोनेहारा गांव के लकड़ी माफियाओं द्वारा स्थान बदल-बदल कर आरा मिल लगाया जाता था। इस मामले में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 349913
Views Today : 6
Total views : 503443