भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन जगहों तीन लोगों को कुचलकर फरार हो गया। जिससे एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सक निशंक निश्रम ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना दहेडिया में घटी। जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने अशोक सिंह को धक्का मारकर फरार हो गया जिससे अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। धक्का मारने के बाद भगाने के दौरान उक्त बोलेरो ने रोहिनिया के समीप बाइक को पीछे से धक्का मार दिया। बाइक से नावाडीह निवासी संजय यादव अपनी लड़की व नातिन के साथ रमुना थाना के जरही जा रहे थे। इस घटना मे डेढ़ वर्षिय सोनम कुमारी की मौत हो गई। इसके बाद वही बोलेरो ने अमरोरा गांव में बुका निवासी सतेंद्र पासवान के पुत्र अभय पासवान के बाइक को भी कुचलते हुए भाग गया। जिससे अभय गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि बोलेरो भागने में सफल रहा।
Advertisement






Users Today : 13
Total Users : 350885
Views Today : 32
Total views : 504713