रंका(गढ़वा)/तौहीद आलम
रंका में प्रमुख हेमंत लकडा ने दो दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया। पहला ट्राईसाईकिल रंका पंचायत निवासी संजय साहू की पत्नी सुनीता देवी को दिया गया, जबकि दूसरा ट्राई साइकिल रबदा निवासी जमालुद्दीन अंसारी(पिता बदरुद्दीन अंसारी) को दिया गया। इन दोनों दिव्यांग लम्बे समय से प्रखण्ड की चक्कर लगातार लगा रहे थे।
बताते चले कि इन दिनों प्रमुख हेमंत कुमार लकडा दिव्यांगों को खोज-खोज कर ट्राई साइकिल का वितरण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने ठाना है, रंका के सभी दिव्यांग को साधन सम्पन्न बनाना है। इस कार्य में रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद राम, 20 सूत्री उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार पांडेय, चुटिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि शंभू प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Advertisement








Users Today : 9
Total Users : 350921
Views Today : 10
Total views : 504752