धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
अफरोज अंसारी धुरकी कांग्रेस सेवादल के नए अध्यक्ष बनाये गए है। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव की उपस्थिति में अध्यक्ष की घोषणा हुई। इस दौरान मौजूद कांग्रेस के सदस्यों ने प्रखंड अध्यक्ष अफरोज अंसारी को को फुल माला पहनाकर सम्मानित किया। वही सेवादल के अध्यक्ष बनने पर अफरोज ने बताया की पार्टी हमारे ऊपर जो जिमेवारी सौंपी है, उसे पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा। संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगे। वही पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि ये पार्टी के विश्वसनीय कार्यकर्ता हैं। पार्टी इन पर भरोसा जताया है। पार्टी को और विस्तार करने के लिए इनको जिमेवारी दी गई है। इस मौक़े पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मोबिन अंसारी, बिससुत्री उपाध्यक्ष मनान अंसारी, बिमला देवी, सफी अंसारी, अली अब्बास अंसारी, फैजुल्लाह अंसारी, राजीउल्लाह अंसारी सहित काफी संख्या लोग उपस्थित थे।
Advertisement








Users Today : 32
Total Users : 351407
Views Today : 39
Total views : 505370