भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के समीप मुख्य सड़क के किनारे लगने वाले सब्जी दुकान से चोरी की घटना रुकने के नाम नही ले रहा है। ताजा मामला मंगलवार की रात की है। चोरों द्वारा इम्तेयाज अंसारी के दुकान से पांच सौ रुपये की चोरी कर ली गयी, साथ ही सामान को बिखेर दिया। वही एक अन्य मुना गुप्ता के दुकान में भी चोरी करने का प्रयास किया गया, लेकिन पैसा नही रहने से कुछ हासिल नही हुआ। सब्जी दुकानदार इम्तेयाज अंसारी ने बताया कि पिछले सात माह से अलग-अलग दुकान से चोरों के द्वारा पैसा, सब्जी, बैटरी, बल्ब सहित अन्य सामान का चोरी किया जा रहा है। हमलोगों ने कई बार थाना में लिखित व मौखित शिकायत कर चुके हैं।
Advertisement







Users Today : 12
Total Users : 351598
Views Today : 14
Total views : 505605