रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
प्रदेश सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर झामुमो ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे सरकार झारखंड वासियों और मुलवासियों के हक-अधिकार के लिए लागातार काम कर रही है। चाहे वह 1932 का खतियान हो या ओबीसी आरक्षण विधेयक। सरकार समस्या निराकरण के लिए जनता के दरवाजे तक पहूंच रही है। सुखाड की स्थिति मे किसानो के खाते में नगद राशि डालने का काम अंतिम चरण मे है। कभी नक्सली का गढ़ रहे बुढ़ा पहाड़ आज हेमंत सोरेन के कुशल नीति से मुक्त हो चुका है। विकास पहाड़ पर पहुंचने लगी है।उन्होंने कहा कि झारखंड मे जब गरीब आदिवासी और मुलवासियों के उत्थान के लिए निती बनती है, तो विपक्ष लोगो को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड के 22 साल पर हेमंत सोरेन के तीन साल के कार्यकाल भारी रहा है। साथ ही हेमंत सरकार को गिराने के लिए भाजपा पर कुचक्र रचने का भी आरोप लगाया।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645