धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सुखलदरी जल प्रपात पर नव वर्ष को लेकर पिकनिक मनाने वालो की काफी भीड़ उमड़ी। मनोरम दृश्य के साथ प्राकृतिक छटा का आनंद लेते हुए पिकनिक मनाते लोगो उत्साह देखने को बनता था। इस स्थल पर झारखंड राज्य के अलावे छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश सहित बिहार के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे थे। पिकनिक के साथ सुखलदरी झरना में नव वर्ष की खुशी में सेल्फी लेते हुए लोग देखे गए। सुखलदरी जल प्रपात में बहते पानी में नहाने के साथ चिकनी पत्थर बालू पर्यटको के लिए आकर्षण केंद्र था। साथ ही डीजे के धुन में नाचते गाते लोग माहौल को उत्साह से लबरेज कर दिया। सुखलदरी पर्यटन स्थल के पास स्थित शिव मंदिर में लोग पूजा अर्चना भी किया।
वही भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। बीडीओ सह सीओ अरुण कुमार सिंह ने नव वर्ष को लेकर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की थी। झरना के आस पास बैरीकेड लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी और थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने सुखलदरी झरना के पास पहुंचकर सुरक्षा के व्यवस्था का जायजा लिया। पीएसआई कृष्णा रजवार अपने दल बल के साथ सुरक्षा को लेकर पूरे दिन पर्यटन स्थल पर तैनात रहे।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350106
Views Today : 14
Total views : 503709