विशुनपुरा(गढ़वा)/राजु सिंह
विशुनपुरा निवासी मनोज गुप्ता ने पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव(बड़े राजा) पर अपने सहयोगियों के साथ मिल कर संध्या मोड़ स्थित आम बगीचा में जमीन पर किये गए अर्ध निर्मित चार दीवारी को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है।
मामले को लेकर भुक्तभोगी मनोज गुप्ता ने विशुनपुरा थाना में लिखित आवेदन दिया है। दिए आवेदन में कहा है कि बंशीधर निवासी गढ़ परिवार के राज राजेन्द्र प्रताप देव ने बिजय देव, राम जनम तेली व अन्य 50 लोगो के साथ मिल कर जमीन पर किये चार दीवारी को ध्वस्त कर दिया। दर्शाया है कि खाता संख्या-2 प्लाट-420 रकबा 19 डिसमिल जमीन पर एक माह पूर्व से चार दीवारी निर्माण का कार्य चल रहा था। चार दीवारी का लगभग 7 फिट निर्माण किया गया है। जिसके बाद विशुनपुरा थाना द्वारा निर्माण कार्य बंद करा दिया गया था। जिसे लेकर थाना में जमीन का कागजात भी जमा किये हैं। इसी बीच राज राजेन्द प्रताप देव अपने सहयोगियों के साथ हथियार के बल पर निर्माण स्थल पर आए और अर्ध निर्मित चारदीवारी को ध्वस्त कर दिए। वही उन्होंने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उन्होंने साढ़े चार लाख रुपये की क्षति पहुचाने का आरोप लगाया है।
इस सम्बंध में थाना प्रभारी बुद्धराम सामद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुई है। सीओ के पास जांच चल रहा है। जांच रिपोर्ट आते ही दोषी पाए जाने पर कार्यवाई की जाएगी।
वही इस सम्बंध में पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव से दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे सम्पर्क नही हो सका।
Advertisement