भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर के पहल पर मंगलवार को बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जयपाल महतो, सीओ रामाशंकर श्रीवास्तव, महिला पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी और सुचिन्ता देवी ने संयुक्त रूप से मकरी पंचायत के कड़ियां निवासी सत्येंद्र साव को ट्राई साईकिल और भवनाथपुर निवासी सुरेश राम को व्हीलचेयर प्रदान किया गया।
मौके पर बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ जयपाल महतो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीब, असहाय, वृद्ध व दिव्यांगों के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, लेकिन जानकारी के अभाव में जरूरतमंद लोग लाभान्वित नहीं हो पा रहें हैं। उन्होंने समाजसेवियों से लोगों को इसके प्रति जागरूक कराने की अपील की,ताकि जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
जबकि पर्यवेक्षिका रिंकी कुमारी ने दिव्यांगों के लिए उपकरण लेने के लिए कार्यालय में आवेदन करने की लोगों से अपील की।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645