नेशनल डेस्क/हिंदुस्तान की आवाज़
भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने सुपरस्टार पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यामिनी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की पवन सिंह देर रात स्टूडियो में बुलाकर कम्प्रमाइज़ करने को कहा। जिसके कारण वे उनके साथ काम नही करना चाहती। न्यूज़ चैनल न्यूज़-18 से बात करते हुए यामिनी ने कहा की इंडस्ट्री में यह बात चल रही कि पवन सिंह ने उन्हें पहली फ़िल्म दिलाया है जबकि यह बात सरासर गलत है। मुझे पहली फ़िल्म डायरेक्टर अरविंद चौबे ने ऑफर की थी। इस फ़िल्म से मुझे किसी ने निकाला नही बल्कि वे खुद फ़िल्म छोड़ दी थी।
पवन सिंह के बारे में कहा कि वे मुझे कम्प्रमाइज़ करने को बोले, लेकिन वे इसके सख्त खिलाफ थी।
*खेसारी लाल यादव की जमकर तारीफ*
यामिनी सिंह एक तरफ जहां पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए वही उन्होंने अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की जमकर तारीफ भी किया। यामिनी ने कहा कि खेसारी लाल एक अभिनेता के साथ बेहतर इंसान भी है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान है। यामिनी सिंह द्वारा लगाए गए आरोपो पर अभी तक पवन सिंह की प्रतिक्रिया नही आई है।
Advertisement






Users Today : 6
Total Users : 349913
Views Today : 6
Total views : 503443