रमना(गढ़वा)/राहुल कुमार
रमना प्रखंड के जिरुआ जलाशय के समीप शुक्रवार को प्रमुख करुणा सोनी द्वारा वनभोज सह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, एसआई विवेक पंडित सहित कई कई पंसस, मुखिया के साथ अन्य लोग शामिल हुए।
मौके पर करुणा सोनी ने कहा कि वनभोज सह मिलन समारोह से आपसी संबंध मजबूत होते है। लोगो को आपस मे मिलने-जुलने का अच्छा प्लेटफॉर्म है।भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी ने कहा कि वनभोज जैसे कार्यक्रम से जहा लोगो को मिलने का मौका मिलता है, वही प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का मौका भी मिलता है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह सहित कई लोगो ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर यंग स्टार ग्रुप के अध्यक्ष सुनित गुप्ता, बिजय सोनी, रंजीत सोनी, अभय कुमार, राजीव रंजन सिंह, राजेश कुमार सिंह, फुलेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, अमीत सोनी, त्रिपुरारी सोनी, रामाकांत गुप्ता, सूर्यदेव राम, रंजीत सोनी, मंसूर अंसारी, दीपक सोनी, नागेद्र गुप्ता, यमुना सिंह, राहुल कुमार, अमीत प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement








Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645