भवनाथपुर (गढ़वा)/जुल्फिकार
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सामाजिक संस्था सोशल इनोवेशन ग्रुप व मंदिर समिति दुर्गा मंदिर टाउनशिप द्वारा संयुक्त रूप से युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भवनाथपुर टाउनशिप दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। सी.आई.सी.एफ कमांडेंट मधुसूदन महेश्वरी, मंदिर के सचिव शिवपूजन यादव, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बउआ भैया, उपाध्यक्ष यशवंत चौबे, सोशल इनोवेशन ग्रुप के सचिव सत्यम पांडेय व कोषाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी लोगो ने स्वामी विवेकानन्द जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।सोशल इनोवेशन ग्रुप के सचिव सत्यम पांडेय व कोषाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय सदस्यों के साथ उपस्थित गणमान्य लोगों को स्वामी विवेकानन्द से संबंधित पुस्तक दिया। मौके पर उपस्थित कमांडेंट मधुसूदन महेश्वरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं। अगर युवाओं को सही दिशा दिया जाए तो वो देश को एक बेहतर दिशा दे सकते हैं। भारत सरकार भी युवाओं को प्रोत्साहन करने के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। सभी को ऐसे कार्यक्रम में जुड़ कर अपने क्षेत्र का नाम रौशन करना चाहिए। मंदिर के सचिव शिवपूजन यादव ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम इस पार्क में किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की वो सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करते रहें, उन्हें भविष्य में सफलता मिलेगी। मौके पर मंदिर के दोनों पुजारी लव जी पांडेय व सतेंद्र वैध, जी सी.आई.सी.एफ के सब इंस्पेक्टर जी.एल. सिंह, दिपक द्विवेदी, संस्था के संस्थापक सदस्य उत्सव उमंग, प्रभात सिंह, राजूरंजन चंद्रवंशी, बबलू कुमार,अश्विनी सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645