धुरकी(गढ़वा)/बेलाल अंसारी
जिले का मुख्य पर्यटन स्थल सुखलदरी जलप्रपात पर मकर संक्रांति को लगने वाले मेले को लेकर सीओ अरूण कुमार सिंह और थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने जायजा लिया। कनहर नदी स्थित सुखलदरी वाटर फाॅल जाकर दोनों पदाधिकारियों ने सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का मुआयना किया। मकर संक्रांति पर यहां हजारों की भीड़ आती है। जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकस है। बुधवार को फाॅल परिसर के नीचे और उपर सहित मार्गों का निरीक्षण दोनों पदाधिकारियों ने किया। सीओ ने सूखलदरी वाटर फाॅल का निरीक्षण करने के बाद बताया की 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर यहां पर भव्य मेला का आयोजन होता है। वर्ष के शुरुआत मे सबसे पहला पर्व मकर संक्रांति होता है। इस पर्व मे सपरिवार श्रद्धालु हजारों की संख्या मे कनहर नदी मे स्नान करने के बाद दही चुड़े का प्रसाद ग्रहण करते हैं। यहां पर छत्तीसगढ, उत्तरप्रदेश सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से यहां पर्व मनाने आते है। साथ पर्व मनाने के अलावे सुखलदरी वाटर फाॅल के प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरम दृश्य पर्यटकों को अलग अनुभूति प्रदान करती है। सीओ ने कहा की इस वर्ष भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सूखलदरी फाॅल से एक किलोमीटर की दूरी पर नो इंट्री का बैरियर लगाया जाएगा। पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल के जवान के साथ मजिस्ट्रेट भी जगह-जगह नियुक्त रहेंगे। वहीं थाना प्रभारी ने बताया की बाहर से आने वाले सभी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए धुरकी पूलिस प्रसाशन सुखलदरी वाटर फाॅल मे चुस्त-दुरुस्त विधी व्यवस्था के लिए तैनात रहेगी। निरीक्षण के क्रम मे मुखिया प्रतिनिधी हरिलाल सिंह, उपमुखिया प्रतिनिधी राजकुमार विश्वकर्मा भी मौजुद थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 4
Total views : 504646