भवनाथपुर। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम भवनाथपुर में शुक्रवार को भक्तिमय वातावरण में मां महा मैत्रायणी योगिनी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। माता जी की समाधि पर पूजन, हवन, सफलयोनि का पाठ हुआ। पूजा पाठ के बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सर्वेश्वरी समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने गरीब एवं असहाय लोगों के बीच 50 कंबल वितरण किया। इस मौके पर सुनील सिंह, उपेंद्र सिंह, अर्जुन राम, संतराम, पवन सिंह, साधु सिंह खरवार, रमेश सिंह, मोती सिंह, जवाहर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 3
Total views : 504645