सगमा(गढ़वा)/विनोद मिश्रा
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में गुरुवार को काफी हर्षोल्लास के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। कई जगहों पर इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। झंडोत्तोलन के बाद जगह-जगह लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई।
चारों ओर उल्लास का माहौल दिखा।

Advertisement
प्रखंड कार्यालय परिसर प्रखंड प्रमुख अजय साह व अंचल कार्यालय में बीडीओ सह अंचलाधिकारी बीडीओ सत्यम कुमार ने झंडोत्तोलन किया। अवसर पर जिला परिषद सदस्य अंजू यादव 20 सूत्री अध्यक्ष रेयाज अंसारी उपाध्यक्ष देवचंद यादव पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव, ताराचंद यादव, सुभाष प्रसाद यादव मनोज कुमार दुबे, पूर्व मुखिया नारायणदास यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रखंड सह कर्मी आदि उपस्थित थे। जबकि सगमा पंचायत सचिवालय में मुखिया तेज लाल राम, कटहर कला में कलावती देवी, सोनडीहा में अनीता देवी, बीरबल में इंद्रजीत कुशवाहा व घघरी में सरोज देवी ने झंडोत्तोलन किया।

Advertisement
भैया रूद्र प्रताप देव हाई स्कूल में पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर संजय प्रताप देव हेड मास्टर हेमंत कुमार यादव, सेवानिवृत्त हेडमास्टर राजमणि पांडे सेवानिवृत्त शिक्षक रामाधार दुबे मुखिया तेज लाल राम सुभाष यादव सत्येंद्र यादव पूर्व मुखिया नारायणदास यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। वही मध्य विद्यालय सगमा में हेड मास्टर धर्मेंद्र साहू कटहल खुर्द में हेड मास्टर सुनय राम, शारदा में हेडमास्टर विंध्यवासिनी कुमारी ने झंडोत्तोलन किया।
वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित में एमआरडी पब्लिक स्कूल एवं बीरबल में संचालित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटहर कला एवं कटहर खुर्द सहित अन्य विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।जिसमे छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। बच्चों को पुरस्कार का वितरण किया गया।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 350137
Views Today : 8
Total views : 503744