श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेंद्र कुमार
झारखंड के नगर उंटारी से होकर चलने वाली हावड़ा-जबलपुर शक्तिपूंज एक्सप्रेस 6 फरवरी से 9 फरवरी तक और जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 4 फरवरी से 7 फरवरी तक रद्द रहेगी। यदि आपने इस ट्रेन में रिजर्वेशन करा रखा है, तो वैक्लपिक उपाय करना होगा। दरअसल, वर्द्धमान स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने अथवा गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। जिससे हावड़ा-जबलपुर-हावड़ा शक्तिपूंज एक्सप्रेस सहित कुल 49 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। शक्तिपुंज एक्सप्रेस के रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि इस रूट से कोलकाता जाने यह प्रमुख ट्रेन है।
*अन्य महत्वपूर्ण खबर और अपडेट के लिए देखते रहिए हिंदुस्तान की आवाज़*
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 350844
Views Today : 8
Total views : 504650