श्री बंशीधर नगर(गढ़वा)/उपेंद्र कुमार
खरौंधी प्रखंड के प्रधान सहायक सत्यनारायण बैठा का निधन गुरुवार की देर रात श्री बंशीधर नगर स्थित किराये के मकान में हो गया। वे पलामू के शाहपुर के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक खरौंधी प्रखंड के प्रधान सहायक सत्यनारायण बैठा यहां ब्लॉक मोड़ के निकट जितेंद्र प्रसाद गुप्ता के मकान में रहते थे। वे सुबह प्रतिदिन चाय पीने ब्लॉक मोड़ पर जाते थे।
किंतु शुक्रवार की सुबह उनके नहीं उठने पर ब्लॉक के ही कर्मी उनके आवास पर गये और देखा कि वे सोये हुये हैं। उसने आवाज दिया तो कुछ नहीं बोले।
अंत में उसने नजदीक में जाकर देखा तो कुछ हलचल नहीं हुई। जिससे उसके होश उड़ गये। उसने तत्काल इसकी जानकारी बीडीओ गणेश महतो को दी।
उधर निधन की सूचना मिलने पर खरौंधी के बीडीओ गणेश महतो, प्रमुख आभा रानी, बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश बैठा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर जायजा लिया।
बीडीओ ने निधन की सूचना श्री बंशीधर थाने को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
Advertisement







Users Today : 2
Total Users : 350840
Views Today : 4
Total views : 504646