श्री बंशीधर नगर/उपेंद्र कुमार
खेलो इंडिया यूथ गेम में नगर उंटारी के आमिर रियाज ने झारखंड को ब्रोंज मैडल दिलाया है। यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी वेलोड्रोम स्टेडियम में 31 जनवरी से 11 फरवरी तक आयोजित हो रही है।बप्रतियोगिता में मिलेनियम पब्लिक स्कूल का छात्र और साइकलिंग का स्टेट चैंपियन आमिर रियाज ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया है। यह उपलब्धि 100 मीटर स्प्रिंट साइकिलिंग प्रतियोगिता में हासिल किया है। आमिर मिलेनियम पब्लिक स्कूल का छात्र है। उसके इस उपलब्धि पर राज्य के पेयजल एवं स्वक्षता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी ट्वीट कर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। वही मिलेनियम पब्लिक स्कूल के निदेशक मुमताज राही बधाई देते हुए कहा कि 6 वर्ष पूर्व से हमारी पूरी टीम पढ़ाई के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं देश के लिए मेडल जीतकर समाज में एक प्रेरणा बने, उस दिशा में हम काम कर रहे हैं। विद्यालय की चेयरपर्सन नूरजहां बेगम ने कहा कि हमारा प्रयास सफल होते दिख रहा है। विद्यालय के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। यही हम सब की कामना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मंजूर राही कि इस महीने विद्यालय के खिलाड़ियों ने दोहरी खुशखबरी दी है। कुछ दिन पूर्व विद्यालय के खिलाड़ियों ने स्पीड खो-खो के प्रथम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया था। हमारा प्रयास आगे भी जारी रहेगा। हमने जिले व राज्य को अच्छे से अच्छे खिलाड़ी देने की संकल्प ली है। उस दिशा में हमें या विद्यालय परिवार को जो भी करना होगा किया जाएगा। पूर्व में भी विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने बॉक्सिंग, बूशु, किक बॉक्सिंग जैसे खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिले का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर अन्य शिक्षक गण ने शुभकामना व्यक्त किया है। शुभकामना व्यक्त करने वाले शिक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह, अनेश यादव, असगर अंसारी, अखिलेश पांडेय, जयप्रकाश ठाकुर, सूरज तमंग, अर्पणा मुखिया, रोहित राय, संजना विश्वकर्मा, प्रसुन कुमार, मनोज कुमार, असगर अली, ऋषिकांत श्रीवास्तव, अरशद आलम, प्रिया सिंह, प्रेमलता सिंह, माया दुबे, किरण कुमारी, सबीर अहमद सहित अन्य लोगो का नाम शामिल है।
Advertisement







Users Today : 20
Total Users : 350270
Views Today : 23
Total views : 503904