गढ़वा/हिंदुस्तान की आवाज़
रंका अंचल पदाधिकारी राकेश कुमार के चालक का शव फंदे से झूलता पाया गया है। वही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी कृष्णा राम का पुत्र राकेश कुमार रवि है। उसका शव उसके घर मे ही फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। परिजनों ने बताया कि राकेश रात में खाना खाकर अपने घर में सोया हुआ था। सुबह लोगों ने देखा कि उसका शव फंदे से झूल रहा है। परिजनों ने बताया कि राकेश का किसी ने हत्या कर आत्महत्या का स्वरूप बनाने के लिए उसके घर में शव को लटका दिया है। परिजनों के अनुसार मृतक बालू माफियाओं के निशाने पर था। बालू माफियाओं ने ही हत्या कर आत्महत्या साबित करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657