भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
थाना क्षेत्र के बुका गांव में मंगलवार की दोपहर परिवारिक विवाद में 38 वर्षीय शंकर पासवान(पिता बंसीधर पासवान) ने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय घर मे कोई भी परिजन नही था। घटना की सूचना मिलने के बाद भवनाथपुर पुलिस के अधिकारी सहदेव साह ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शंकर पासवान की पत्नी विवाद करअपने मायके चली गई थी। उसकी माता और बड़ी बेटी घर मे थी, जो घर के बाहर धान पसार रही थी। इसी बीच शंकर ने अकेला पाते हुए फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
Advertisement






Users Today : 12
Total Users : 350850
Views Today : 15
Total views : 504657