रमना (गढ़वा)राहुल कुमार
सिलीदाग पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने सिलीदाग के अठनवा टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के 45 बच्चों के बीच गर्म कपड़ा का वितरण मंगलवार को किया। मौके पर अनीता देवी ने कहा कि सरकार गरीब व अभावग्रस्त बच्चों के समग्र विकाश के प्रति लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से जरुर जोड़े, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंच सके। साथ ही बच्चों में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़े। इस अवसर पर पंसस सुरजदेव पासवान, वार्ड सदस्य उदय मेहता, केंद्र संचालिका उषा देवी, सहायिका सीमा देवी, नकू पासवान, शंकर राम सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement







Users Today : 6
Total Users : 350844
Views Today : 8
Total views : 504650