भवनाथपुर(गढ़वा)/जुल्फिकार
खरौंधी थाना क्षेत्र के सिसरी मुख्य पथ पर एक ऑटो पर सवार 15 वर्षीय उर्मिला कुमारी (पिता लालबहादुर साह खोंहर निवासी) बाईक से धक्का लगने से घायल हो गई। घायल महिला को स्वजनों द्वारा भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी डॉ दिनेस सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर किया गया है। इस घटना में लड़की का पैर टूट गया है ।जबकि इस घटना में बाइक चालक भी घायल हुए है जो कि धका मारने के बाद फरार हो गया ।घटना के बारे में उर्मिला ने बताया कि खरोंन्धी के सिसरी स्कूल में नवी की छात्रा है सोमवार को स्कूल से वापसी के दौरान ऑटो पर आगे बैठकर आ रही थी कि तोरेलवा में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने धका मार दिया।
Advertisement







Users Today : 13
Total Users : 350851
Views Today : 16
Total views : 504658